1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल के बाद भगवंत मान ने इरोम शर्मिला की पार्टी को दिया चन्दा

केजरीवाल के बाद भगवंत मान ने इरोम शर्मिला की पार्टी को दिया चन्दा

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 19, 2017 05:31 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 05:31 pm IST

चंडीगढ़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा इरोम शर्मिला की पार्टी को 50 हजार रूपये का चंदा दिये जाने के बाद संगरूर से आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद भगवंत मान ने सामाजिक कार्यकर्ता के

bhagwant mann irom sharmila- India TV Hindi
bhagwant mann irom sharmila

चंडीगढ़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा इरोम शर्मिला की पार्टी को 50 हजार रूपये का चंदा दिये जाने के बाद संगरूर से आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद भगवंत मान ने सामाजिक कार्यकर्ता के दल को एक माह का वेतन देने की घोषणा की।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

शर्मिला की पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) पार्टी ने अगले महीने होने वाले मणिपुर चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मान ने आज ट्वीट कर कहा, सांसद के रूप में मैं इरोम शर्मिला को एक माह का वेतन दे रहा हूं, जो मणिपुर में भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ और न्याय के लिए लड़ रही हैं।

इसके बाद पीआरजेए ने ट्वीट कर जवाब दिया, हमारे अभियान को समर्थन देने और हम पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया मान सर। हम लोग मणिपुर में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

मान पंजाब के जलालाबाद सीट से राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। रूपये और लोगों की कमी से जूझ रही पीआरजेए ने धन जुटाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से अपील का फैसला किया है। साथ ही पार्टी साइकिल से चुनाव प्रचार में जुटी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत