1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल के 'नाराज' सेनापति का धाकड़ इंटरव्यू, गुजरात चुनाव पर सबसे सॉलिड कवरेज

राहुल के 'नाराज' सेनापति का धाकड़ इंटरव्यू, गुजरात चुनाव पर सबसे सॉलिड कवरेज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2017 05:16 pm IST,  Updated : Nov 23, 2017 06:07 pm IST

गुजरात के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि गुजरात के लोगों ने बीजेपी को 22 साल तक देख लिया है। यहां के युवा बदलाव चाहते हैं।

bharat singh solanki- India TV Hindi
bharat singh solanki

नई दिल्ली: गुजरात के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि गुजरात के लोगों ने बीजेपी को 22 साल तक देख लिया है। यहां के युवा बदलाव चाहते हैं। 18 दिसंबर को जनता का फैसला आ जाएगा और गुजरात में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार को बनेगी। भरत सिंह सोलंकी इंडिया टीवी के कार्यक्रम 'फैसला गुजरात का' में बोल रहे थे।

भरत सिंह सोलंकी ने कैंडिडेट बदलने के सवाल पर कहा कि यह रणनीति के आधार पर होता है। बहुत सारे लोग निर्णय में शामिल होते हैं। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है यहां बीजेपी की तरह तानाशाही नही है। वहीं हंगामे के सवाल पर उन्होंने कहा हमारे साथ गुजरात के युवा हैं। कभी-कभी युवा जोश में आ जाते हैं। हमारी लड़ाई गुजरात के विकास, जनता की खुशी को लेकर है।अब युवा बदलाव चाहते हैं। आरक्षण उसका एक हिस्सा है।18 दिसंबर को तय हो जाएगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

वहीं जब भरत सिंह सोलंकी से यह सवाल किया गया कि आपके बारे में कहा जा रहा है कि आप नाराज हैं और आपने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, भरत सिंह सोलंकी ने कहा, 'मैं 182 उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करूंगा। पिछली बार भी मैं जब कांग्रेस का अध्यक्ष था तब भी चुनाव नहीं लड़ा। मैंने यहां से 6 चुनाव लड़ा, 5 में जीत दर्ज किया। केंद्र में मंत्री भी रहा। इसलिए नाराजगी की कोई बात नहीं है। और बात रही मुख्यमंत्री की तो यह गुजरात की जनता, और हमारे हाईकमान तय करेंगे।'

हार्दिक पटेल के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि हार्दिक में नेतृत्व है, उनके अंदर करिश्मा हैं। उसे सुनने बड़ी संख्या में लोग आते हैं। वहीं राहुल गांधी के मंदिर जाने के सवाल पर सोलंकी ने कहा कि मंदिर जाना पाप है क्या? ऐसी बात करने लोग पापी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत