1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पश्चिम बंगाल में ममता को एक और झटका, टीएमसी के 10 जिला पार्षद बीजेपी में शामिल

पश्चिम बंगाल में ममता को एक और झटका, टीएमसी के 10 जिला पार्षद बीजेपी में शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2019 06:04 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 06:04 pm IST

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और एक और झटका लगा है। पार्टी के 10 जिला पार्षदों ने टीएमसी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। 

Mamata Banerjee File Photo- India TV Hindi
Mamata Banerjee File Photo

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और एक और झटका लगा है। पार्टी के 10 जिला पार्षदों ने टीएमसी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी नेता मुकुल रॉय की मौजूदगी में प्रदेश बीजेपी दफ्तर में इन पार्षदों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। आपको बात दें कि प्रदेश में टीएमसी छोड़कर बहुत सारे नेता बीजेपी का में शामिल हो रहे हैं। खाततौर से लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अप्रत्याशित सफलता के बाद से ये सिलसिला काफी बढ़ गया है।

इससे कुछ दिन पहले बोनगांव के तृणमूल कांग्रेस के विधायक विश्वजीत दास पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। उनके साथ 12 पार्षदों ने भी टीएमसी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था।  दिल्ली में ये सारे नेता बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए थे।

अब एकबार फिर 10 पार्षदों ने टीएमसी छोड़कर ममता बनर्जी को एक बड़ा झटका दिया है। सूत्रों के मुताबिक आनेवाले दिनों में टीएमसी और भी नेता और कार्यकर्ता बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत