1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू के आरोपों पर नीतीश का पलटवार, कहा- RJD की बयानबाजी की वजह से टूटा महागठबंधन

लालू के आरोपों पर नीतीश का पलटवार, कहा- RJD की बयानबाजी की वजह से टूटा महागठबंधन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2017 04:21 pm IST,  Updated : Jul 31, 2017 04:39 pm IST

NDA की सरकार बनाने के बाद पहली बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू यादव के आरोपों पर पलटवार किया।

nitish kumar- India TV Hindi
nitish kumar

पटना: NDA की सरकार बनाने के बाद पहली बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू यादव के आरोपों पर पलटवार किया और कहा कि आरजेडी की बयानबाजी की वजह से महागठबंधन टूटा है। नीतीश ने कहा कि मैं आरजेडी के हर आरोप को सहन करता रहा। मैंने ज्यादातक बयानों पर कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन मैं भ्रष्टाचार से समझौता नहीं कर सकता था।

क्या कहा नीतीश ने-

  • हमारे सामने दूसरा विकल्प नहीं था
  • हमारी तरफ से RJD पर कोई टिप्पणी नहीं की गई
  • मैं RJD के हर आरोप को सहता रहा
  • हम बिहार के विकास के लिए काम करते रहे
  • प्रशासनिक कार्यों में भी हस्तक्षेप होता रहा
  • पहली बार देश में छापा पड़ा तो ट्वीट किया गया
  • महागठबंधन सरकार को चलाने की हमने पूरी कोशिश की
  • लालूजी ने भी कोई स्पष्ट बात नहीं की
  • RJD की बयानबाजी की वजह से महागठबंधन टूटा
  • तेजस्वी ने भी नहीं दी आरोपों पर सफाई
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत