1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात चुनाव पर नीतीश की भविष्यवाणी, 'PM जिस राज्य से हो वहां BJP हार नहीं सकती'

गुजरात चुनाव पर नीतीश की भविष्यवाणी, 'PM जिस राज्य से हो वहां BJP हार नहीं सकती'

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 13, 2017 06:58 pm IST,  Updated : Nov 13, 2017 07:02 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का दावा करते हुए कहा कि...

nitish and modi- India TV Hindi
nitish and modi

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा को गुजरात में कोई खतरा नहीं है। मुख्यमंत्री ने यहां 'लोक संवाद कार्यक्रम' में भाग लेने के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव के विषय में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कहा कि गुजरात में भी भाजपा की जीत तय है।

उन्होंने कहा, "जो लोग हार की बात कर रहे हैं, उन्हें भावना भी समझनी चाहिए। मेरी दृढ़ धारणा है कि जिस राज्य का प्रधानमंत्री हो उस राज्य के लोग प्रधानमंत्री को छोड़कर किसी और के साथ क्यों जाएंगे? भाजपा को गुजरात चुनाव में कोई खतरा नहीं है।"

ये भी पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान आक्रमक दिखने के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि उन्हें वे लंबे समय से देख रहे हैं। उनकी समझ से यह कोई नई बात नहीं है।

नीतीश ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भी भारत का अंग बताते हुए कहा कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को बोलने की आजादी है और सबके अपने-अपने विचार हैं।

नीतीश ने एक बार फिर बाल विवाह और दहेज प्रथा विरोध की चर्चा करते हुए कहा कि इसके साथ ही शराबबंदी के लिए भी काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में माहौल बदला है। उन्होंने लोगों से समाजहित में कार्य करने की अपील भी की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत