1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश राज को लालू यादव ने अपने अंदाज में दिए 18 नाम, यहां देखे नाम

नीतीश राज को लालू यादव ने अपने अंदाज में दिए 18 नाम, यहां देखे नाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2020 04:00 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 04:00 pm IST

बिहार में इस साल होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर करीब सभी दलों ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से लगातार सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधा जा रहा है।

Lalu Prasad Yadav- India TV Hindi
Lalu Prasad Yadav Image Source : FILE PHOTO

पटना: बिहार में इस साल होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर करीब सभी दलों ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से लगातार सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधा जा रहा है। सोमवार को लालू के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर नीतीश राज को 18 नाम देकर निशाना साधते हुए ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील गई।

लालू के ट्विटर हैंडल से काव्यात्मक रूप से ट्वीट कर लिखा गया, "पंद्रह साल से बिहार में छल-बल राज, दलदल राज, अनर्गल राज, वाक्छल राज, निष्फल राज, विफल राज, अमंगल राज, कोलाहल राज, हलाहाल राज, अकुशल राज, बंडल राज, अड़ियल राज, मरियल राज, घायल राज, इलीगल राज, अनैतिक राज, दुशासन राज, विश्वासघाती राज। इसे उखाड़ने का करो काज, लाओ गरीब-गुरबे का राज।"

उल्लेखनीय है कि चर्चित चारा घोटाला के कई मामलों में लालू सजा काट रहे हैं। फिलहाल वे स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं, लेकिन ट्वीट कर लगातार सरकार पर निशाना साधते रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत