1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा के 'विजन डॉक्यूमेंट' में ‘मेक इन बिहार’ पर जोर

भाजपा के 'विजन डॉक्यूमेंट' में ‘मेक इन बिहार’ पर जोर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 01, 2015 02:03 pm IST,  Updated : Oct 01, 2015 02:52 pm IST

नई दिल्ली: भाजपा ने बिहार चुनाव के मद्देनजर अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए स्किल्ड बिहार और मेक इन बिहार पर जोर दिया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पटना में भाजपा का विजन डाक्यूमेंट जारी

भाजपा के 'विजन...- India TV Hindi
भाजपा के 'विजन डॉक्यूमेंट' में ‘मेक इन बिहार’ पर जोर

नई दिल्ली: भाजपा ने बिहार चुनाव के मद्देनजर अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए स्किल्ड बिहार और मेक इन बिहार पर जोर दिया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पटना में भाजपा का विजन डाक्यूमेंट जारी करते हुए कहा कि 2022 तक सबको घर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू की सरकार में स्थिरता नहीं थी। उन्होंने कहा, “पिछले दो चुनाव जंगलराज को खत्म करने के लिए लड़े गए। हम जंगलराज खत्म करेंगे। जंगलराज के निर्माता निर्देशक वहीं हैं अभिनेता बदल देने भर से उसका चरित्र बदलने वाला नहीं, इसलिए इन तीनों से पूछना कि पिछले 68 वर्षों में आपको एक के बाद एक अवसर मिला और इसमें आपने बिहार की जनता के लिए क्या किया। यह अवसरवादी गठबंधन समझ में आने वाला नहीं है। आरजेडी-जदयू और कांग्रेस मुक्त बिहार बनाएंगे। यूपीए की सरकार ने बिहार की मदद नहीं की। राज्य में राजनीतिक स्तिरता की स्थिति ठीक नहीं। कभी तीन टांग की दौड़ जीती नहीं जा सकती। लोहियावादी और कांग्रेस के गठबंधन में वैचारिक समानता नहीं।”

राज्य में भाजपा के चेहरे पर अरुण जेटली ने कहा कि अनंत कुमार जी यहां के प्रभारी हैं। ऐसा कई बार होता है कि चुनाव के बाद हम तय करते हैं कि नेता कौन होगा। इसमें कुछ भी नई बात नहीं है। गौरतलब है कि बिहार में 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पांच चरणों में चुनाव होने हैं।

क्या बोले अरुण जेटली-

  • मेक इन बिहार पर जोर
  • लैपटॉप देने का वादा
  • हर गरीब को धोती साड़ी देने का वादा
  • दलित महादलित के टोलों को मुफ्त में कलर टीवी देने का वादा
  • मेक इन बिहार स्किल्ड बिहार पर जोर
  • बिहार को पिछड़ेपन से निकालने का संकल्प
  • 24 घंटे बिजली देने पर जोर
  • 2022 तक सबको घर देने का वादा
  • किसानों को मुफ्त कर्ज देने का वादा
  • शहरों को स्वच्छ पानी और स्ट्रीट लाइट
  • बिहार में नए जिले बनाए जाएंगे
  • बेरोजगारों को रोजगार
  • बिहार की खेती और बिहार का ह्यूमन रिसोर्स इसकी ताकत है
  • बिहार के मानवीय संसाधन का उपयोग करेंगे
  • मेधावी छात्रों को स्कूटी देंगे
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत