1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुशील मोदी का सवाल, रघुवंश बताएं किस काल में ऋषि खाते थे गोमांस'

सुशील मोदी का सवाल, रघुवंश बताएं किस काल में ऋषि खाते थे गोमांस'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2015 02:05 pm IST,  Updated : Oct 10, 2015 02:06 pm IST

नई दिल्ली: भाजपा नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को बीफ मामले पर रघुवंश प्रसाद सिंह के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए सवाल किया कि क्या रघुवंश प्रसाद

‘रघुवंश बताएं किस काल...- India TV Hindi
‘रघुवंश बताएं किस काल में ऋषि खाते थे गोमांस’

नई दिल्ली: भाजपा नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को बीफ मामले पर रघुवंश प्रसाद सिंह के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए सवाल किया कि क्या रघुवंश प्रसाद सिंह बता सकते हैं कि किस काल में कौन-कौन ऋषि गोमांस खाते थे?

मोदी ने ट्वीट किया कि क्या शोधार्थी डाक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह बता सकते हैं कि किस काल में कौन-कौन ऋषि गोमांस खाते थे?  दुर्भाग्यवश, लालू प्रसाद की भक्ति के बावजूद पार्टी ने कभी उनमें सीएम-मैटीरियल नहीं देखा। उन्हें तो इंटर और नौवीं पास युवराजों को ट्यूशन पढाने के लायक समझा गया है।

गौरतलब है कि आरजेडी में नंबर 2 की हैसियत रखने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी बीफ को लेकर विवादित बयान देते हुये कहा कि पहले ऋषि-मुनि भी बीफ खाते थे।

रघुवंश प्रसाद से आरजेडी सुप्रीमो के बीफ वाले बयान के बारे में पूछा गया था, जिस पर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने अपनी बात को साबित करने के लिए वेद पुराणों का भी हवाला दिया। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा यह अकादमिक बहस है, चुनाव प्रचार में सड़क, पानी, बिजली और महिला आरक्षण के मुद्दे पर बात होनी चाहिए।

रघवुंश के इस बयान पर बीजेपी ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला। बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने वोटों की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गिरिराज ने कहा कि वह महज वोटों के लिए समाज को बांट रहे हैं। यह हिन्दुओं का अपमान है, इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। आरजेडी का पूरा कुनबा पगला रहा है।

वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी से सवाल पूछे जाने पर सीधे तौर पर बयान का विरोध तो नहीं किया, सिर्फ इतना कहा कि लोगों की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत