1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से हटाया गया, आदेश गुप्ता बने नए अध्यक्ष

मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से हटाया गया, आदेश गुप्ता बने नए अध्यक्ष

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2020 03:19 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 03:52 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश पद से मनोज तिवारी को हटा दिया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय इकाई ने आदेश गुप्ता को दिल्ली प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Manoj Tiwari- India TV Hindi
Manoj Tiwari Image Source : FILE

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश पद से मनोज तिवारी को हटा दिया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय इकाई ने आदेश गुप्ता को दिल्ली प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश गुप्ता को जमीनी नेताओं में माना जाता रहा है। उत्तरी MCD के मेयर रहे आदेश गुप्ता की स्थानीय राजनीति में मजबूत पकड़ है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश जारी करते हुए दो और प्रदेशों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर में ​बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है।

मनोज तिवारी को पद से क्यों हटाया गया इसके पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। मनोज तिवारी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। वे दिल्ली में कोविड-19 को नियंत्रित करने में अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राजघाट पर जमा हुए थे।

Delhi BJP
Image Source : BJPDelhi BJP

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत