1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चुनाव वाले राज्यों के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश और गजेंद्र शेखावत को पंजाब की जिम्मेदारी

चुनाव वाले राज्यों के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश और गजेंद्र शेखावत को पंजाब की जिम्मेदारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2021 11:22 am IST,  Updated : Sep 08, 2021 08:03 pm IST

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी, विवेक ठाकुर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

BJP appoints dharmendra pradhan election incharge for uttar pradesh चुनाव वाले राज्यों के लिए BJP ने- India TV Hindi
चुनाव वाले राज्यों के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश और गजेंद्र शेखावत को पंजाब की जिम्मेदारी Image Source : PTI

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनावों के चुनाव प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। भाजपा के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान को दिया है। धर्मेंद्र प्रधान यूपी के चुनाव प्रभारी होंगे। गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी बनाया है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी, विवेक ठाकुर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए राज्य में कई संगठन प्रभारी नियुक्त किए हैं। संजय भाटिया को वेस्टर्न यूपी, वाय. सत्या ठाकुर को अवध, संजीव चौरसिया को बृज, सुधीर गुप्ता को कानपुर, सुनील ओझा को काशी का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। पंजाब में हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हिंदी भाषी राज्य उत्तराखंड के लिए प्रल्हाद जोशी को प्रभारी बनाया गया है। प्रल्हाद जोशी केंद्र सरकार में कोयला और खान मंत्री हैं। उत्तराखंड में बंगाल से सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह सह प्रभारियों को रूप में उनका सहयोग करेंगे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मणिपुर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल को यहां का सह प्रभारी बनाया गया है। वर्ष 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत