1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा ने यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश सहित 17 राज्यों में प्रभारी नियुक्त किए, देखिए पूरी लिस्ट

भाजपा ने यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश सहित 17 राज्यों में प्रभारी नियुक्त किए, देखिए पूरी लिस्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2018 05:40 pm IST,  Updated : Dec 26, 2018 05:40 pm IST

कुल 17 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में यह प्रभारी या सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है

BJP appoints incharge for 17 states on Wednesday- India TV Hindi
BJP appoints incharge for 17 states on Wednesday

नई दिल्ली। आगामी 2019 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य प्रभारियों के दायित्वों में बदलाव किया है और नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। कुल 17 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में यह प्रभारी या सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। 

उत्तर प्रदेश में गोवर्धन झड़ापिया, दुष्यंत गौतम और नरोतम मिश्रा को नियुक्त किया गया है। बिहार में  भूपेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है, मध्य प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय की नियुक्ती हुई है, राजस्थान में प्रकाश जावड़ेकर और सुधांशु त्रिवेदी को नियुक्त किया गया है और गुजरात में ओम प्रकाश माथुर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू की नियुक्ती हुई है।

BJP appoints incharge for 17 states on Wednesday
BJP appoints incharge for 17 states on Wednesday

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत