1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान प्रेम पर BJP का हमला, कहा- इमरान खान की कैबिनेट में हो जाए शामिल

नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान प्रेम पर BJP का हमला, कहा- इमरान खान की कैबिनेट में हो जाए शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2018 04:50 pm IST,  Updated : Oct 14, 2018 08:12 pm IST

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब सिद्धू जी का ऐसा बयान आया हो वो पिछले काफी समय से भारत को निचा दिखाने और पाकिस्तान को ऊंचा दिखाने वाले बयान देते रहे है।

BJP attacks Congress after Navjot Singh Sidhu says Pakistan more relatable than Tamil Nadu- India TV Hindi
BJP attacks Congress after Navjot Singh Sidhu says Pakistan more relatable than Tamil Nadu

नई दिल्ली: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचना करते हुए कहा कि उनको खुद को पाकिस्तान की कैबिनेट में शामिल करना चाहिए क्योंकि उस देश के प्रति उनका प्रेम बढ़ता जा रहा है।

कसौली में एक उत्सव में सिद्धू के पाकिस्तान के दक्षिण भारत की तरह लगने संबंधी मीडिया में आयी खबरों का हवाला देते हुए पात्रा ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस सरकार की देश को उत्तर और दक्षिण के आधार पर बांटने की ‘साजिश’ है।

पात्रा कहा कि पाकिस्तान के लिए जिस तरह उनके (सिद्धू) मन में प्यार बढ़ रहा है उसे देखते सिद्धू को यही सलाह दे सकते हैं कि उन्हें इमरान खान की कैबिनेट का हिस्सा बनने का प्रयास करना चाहिए।

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के साथ बार-बार जुड़ना साजिश दिखाता है। यह उत्तर और दक्षिण भारत को विभाजित करने की उनकी मानसिकता को दर्शाता है और यह पूरी कांग्रेस द्वारा एक रणनीति के तहत किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत