1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नोट बैन: BJP ने ममता को बताया ‘शारदा घोटाले की क्वीन’

नोट बैन: BJP ने ममता को बताया ‘शारदा घोटाले की क्वीन’

 Written By: IANS
 Published : Nov 14, 2016 06:59 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 06:59 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विमुद्रीकरण के फैसले की आलोचना करने पर सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और उन्हें 'शारदा घोटाले की क्वीन' तक कह डाला। भाजपा

mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विमुद्रीकरण के फैसले की आलोचना करने पर सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और उन्हें 'शारदा घोटाले की क्वीन' तक कह डाला। भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, "बंगाल की मुख्यमंत्री भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जी-जीन से लगी हुई हैं, लेकिन शारदा की क्वीन इसमें कितनी सफल होती हैं यह तो समय ही बताएगा।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

ममता ने 'देशहित' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य घोषित करने के खिलाफ विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि उन्हें राज्य में चिर प्रतिद्वंद्वी और मुख्य विपक्षी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के साथ काम करने में कोई समस्या नहीं है।

सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख वामदल का ही दूसरा रूप है। उन्होंने ममता पर आतंकवादियों को शरण देने का आरोप भी लगाया।

सिद्धार्थ सिंह ने कहा, "राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुताबिक, बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गुलशन बेकरी में हुए आतंकवादी हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार मालदा में निर्मित थे।" उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी बात की चिंता नहीं है, क्योंकि वे 'सच्चाई के साथ' खड़े हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत