1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र में बीजेपी नहीं बनाएगी सरकार, शिवसेना ने जनादेश का अनादर किया: महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल

महाराष्ट्र में बीजेपी नहीं बनाएगी सरकार, शिवसेना ने जनादेश का अनादर किया: महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2019 06:21 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 09:46 pm IST

बीजेपी ने महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाने का ऐलान किया है। बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना और अन्य सहयोगी दलों को जनता ने जनादेश दिया है।

Chandrakant Patil, Maharashtra BJP President- India TV Hindi
Chandrakant Patil, Maharashtra BJP President Image Source : PTI

मुंबई: बीजेपी ने महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाने का ऐलान किया है। बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना और अन्य सहयोगी दलों को जनता ने जनादेश दिया, इसलिए कल राज्यपाल ने हमें न्योता दिया था। शिवसेना हमारे साथ आने को तैयार नही है इस कारण हम सरकार का गठन नही करेंगे। 

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बीजेपी ने राज्यपाल को बता दिया कि क्योंकि जनादेश बिजेपी और शिवसेना को मिला था। शिवसेना ने जनादेश का अनादर करते हुए साथ आने से मना कर दिया है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना को अगर जनादेश का अपमान कर कांग्रेस एनसीपी के साथ सरकार बनानी है तो उन्हें शुभकामनाएं है।

शिवसेना इस पद के लिए 50:50 का फार्मूला चाहती है, लेकिन भाजपा इस पर तैयार नहीं है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आमने-सामने आने पर शुक्रवार को दोनों दलों के बीच बात और बिगड़ गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत