1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने काशी में खाई दलित के घर रोटी

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने काशी में खाई दलित के घर रोटी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2016 04:15 pm IST,  Updated : May 31, 2016 04:15 pm IST

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज दलित परिवार के साथ भोजन किया। इस कदम को बीजेपी की दलित वोटों को अपने पाले में करने की कवायद माना जा रहा है।

amit shah- India TV Hindi
amit shah

नई दिल्ली: उज्जैन के सिंहस्थ महाकुंभ में दलित परिवार के साथ शिप्रा नदी में स्नान कर सुर्खियां बटोरने वाले भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज दलित परिवार के साथ भोजन किया। इस कदम को बीजेपी की दलित वोटों को अपने पाले में करने की कवायद माना जा रहा है।

अपने यूपी दौरे के दौरान अमित शाह ने वाराणसी के जोगियापुर गांव में दलित परिवार के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। दलितों का यह परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुरीद है। शाह के आगमन को लेकर रात भर परिवार तैयारियों में जुटा रहा। पार्टी ने इस भोजन को 'समरसता भोज' का नाम दिया है। खाने में अमित शाह को लौकी का कोफ्ता, तोरी की सब्जी, रोटी, छाछ और मिठाई परोसी गई थी।

भोजन के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इलाहाबाद रवाना हो गए, जहां वो किसानों के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इलाहाबाद में 11 और 12 जून को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होनी है। शाह इसकी तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में बीजेपी दलित वोट बैंक को अपने पाले में करने की जुगत में है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी का इस वोट बैंक पर एकाधिकार रहा है, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने इसमें सेंध लगाने में कामयाबी पाई थी, लिहाजा विधानसभा में भी वो इसे दोहराने की फिराक में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।