1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी के आदिवासी नेता ने किया राहुल गांधी का आपत्तिजनक चित्र पोस्ट, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

बीजेपी के आदिवासी नेता ने किया राहुल गांधी का आपत्तिजनक चित्र पोस्ट, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2018 11:39 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 11:39 pm IST

 राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष...- India TV Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी। Image Source : PTI

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता भीमा मंडावी ने फेसबुक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कथित रूप से ​आपत्तिजनक चित्र पोस्ट किया है। इस पोस्ट के बाद कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। राज्य में दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भीमा मंडावी की फेसबुक वाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक चित्र पोस्ट किया गया था। हांलकि भाजपा नेता ने इस चित्र को फेसबुक से हटा​ लिया है तथा खेद भी व्यक्त कर दिया है। लेकिन राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि इस घटना से भाजपा की ओछी मानसिकता सामने आई है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया है।

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी को मिल रहे देश व्यापी जनसमर्थन से भारतीय जनता पार्टी के नेता बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट में भाजपा नेतृत्व अपने नेताओं से इस प्रकार की आपत्तिजनक हरकत करवा रहा है। शुक्ला ने कहा है कि कांग्रेस मांग करती है कि भाजपा नेता भीमा मंडावी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए अन्यथा प्रधानमंत्री नरेंद मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह का राज्यभर में पुतला जला कर विरोध किया जाएगा। 

इधर अपने फेसबुक पोस्ट को लेकर पूर्व विधायक भीमा मंडावी ने कहा है कि उन्होंने यह पोस्ट नहीं किया था तथा वह पहले ही इस संबंध में खेद व्यक्त कर चुके हैं। 

मंडावी ने भाषा से कहा कि तीन अन्य व्यक्ति उनके फेसबुक आईडी का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि इस चित्र को किसने पोस्ट किया है। 
उन्होंने कहा कि वह एक जिम्मेदार पार्टी के कार्यकर्ता हैं तथा उनकी ऐसी मानसिकता नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत