1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बारिश और ओले से परेशान किसानों को BJP नेता की नसीहत, 'फसल बचानी है तो करें हनुमान चालीसा का पाठ'

बारिश और ओले से परेशान किसानों को BJP नेता की नसीहत, 'फसल बचानी है तो करें हनुमान चालीसा का पाठ'

 Reported By: IANS
 Published : Feb 12, 2018 08:55 pm IST,  Updated : Feb 12, 2018 08:55 pm IST

मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण बड़ी मात्रा में फसल बर्बाद हुई। साथ ही जनहानि भी हुई...

ramesh saxena- India TV Hindi
ramesh saxena

सीहोर: मध्यप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने चिंता प्रकट करते हुए किसानों को लगातार पांच दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि प्राकृतिक आपदा से हनुमान ही बचा सकते हैं।

भाजपा नेता सक्सेना ने एक बयान जारी कर कहा, "हनुमान जी ही एक मात्र ऐसी शक्ति हैं जो हवाओं, बारिश और ओले के प्रकोप से बचा सकते हैं। अगर पांच दिन लगातार एक-एक घंटे हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए तो किसान आपदा से बच सकते हैं।"

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा है, "पवन पुत्र हनुमान के अलावा इन आपदाओं से किसानों की कोई रक्षा नहीं कर सकता, लिहाजा किसानों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।"

राज्य के विभिन्न हिस्सों में रविवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण बड़ी मात्रा में फसल बर्बाद हुई। साथ ही जनहानि भी हुई। कई क्षेत्रों में खेतों में लगी फसल पूरी तरह जमीन पर लेट गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत