नई दिल्ली: बीजेपी के फायरब्रांड नेता साक्षी महाराज जो अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। साक्षी महाराज ने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या से हो रही परेशानियों के लिए वो लोग जिम्मेदार हैं जिन्होंने चार बीवियां और 40 बच्चे पैदा करने की बात करते हैं।
साक्षी महाराज ने ये बयान मेरठ के शनिधाम मंदिर में आयोजित सन्त समागम में हिस्सा लेने के दौरान कही। इस दौरान प्रशासन की ओर से कराई जा रही वीडियोग्राफी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। वीडियोग्राफी करने आये पुलिसकर्मियों से नाराज सन्तों ने उन्हें खदेड़ दिया।
साक्षी महाराज ने कहा कि माताओं का सम्मान होना चाहिए, फिर चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान। साथ ही उन्होंने चार शादी की इजाजत और तीन तलाक को लेकर भी जमकर निशाना साधा। साक्षी महाराज ने कहा है कि तीन तलाक को समाप्त करने का समय आ गया है।
सभी के लिए समान कानून बनाने का समय आ गया है। साक्षी महाराज यही नहीं रुके। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे को भी उछालने की कोशिश की। हालांकि, इस बार राम मंदिर को भाजपा की जगह साधु संतों का मुद्दा करार दिया।
साक्षी महाराज के इस बयान पर सियासत भी गर्म हो गई है। वहीं भाजपा नेता जफर इस्लाम ने साक्षा महाराज का बचाव किया है। हालांकि, भाजपा ने उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया है।
उधर, सपा नेता वुक्कल नबाव ने साक्षी महाराज के बयान को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि वो ऐसे बयान देते रहते हैं। वहीं, बीएसपी के एनएच खान ने कहा है कि भाजपा हमेशा चुनाव के समय ऐसी बात करते हैं। हमेशा भड़काने की बात करती है।