1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी नेता विनय कटियार को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

बीजेपी नेता विनय कटियार को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2019 08:08 am IST,  Updated : Dec 13, 2019 08:08 am IST

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।

Vinay Katiyar, death threat, BJP leader, Politics News, Vinay Katiyar death threat- India TV Hindi
BJP leader Vinay Katiyar alleges death threat on phone, case registered | Facebook  

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटियार ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने बाद में अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। बीजेपी नेता द्वारा शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटियार ने बताया कि उन्हें यह फोन उनके निजी नम्बर पर आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कटियार ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें बुधवार रात को उस समय यह फोन आया, जब वह नॉर्थ एवेन्यू के अपने फ्लैट में थे। बीजेपी नेता के मुताबिक, फोन करने वाले शख्स ने उन्हें धमकी देने के साथ-साथ अपशब्दों का भी प्रयोग किया। कटियार ने कहा, ‘फोन करने वाले ने मुझसे पूछा कि क्या मैं विनय कटियार बोल रहा हूं, जब मैंने कहा कि हां, तो फोन करने वाले ने मुझे गाली देना शुरू कर दिया।’

कटियार ने कहा, ‘उसने कहा कि तुम कब तक खुद को बचाओगे, तुम्हारे पास कुछ ही दिन बचे हैं और हम तुमको मार देंगे।’ बीजेपी नेता ने कहा कि जब उन्होंने उससे पूछा कि वह कहां से बोल रहा है तो कॉलर ने अपना पता जंतर-मंतर बताया। उन्होंने कहा कि इसके बाद धमकी देने वाले शख्स ने फोन काट दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत