1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जम्मू कश्मीर विधानसभा में बीजेपी विधायक ने निर्दलीय विधायक को मारा थप्पड़

जम्मू कश्मीर विधानसभा में बीजेपी विधायक ने निर्दलीय विधायक को मारा थप्पड़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 08, 2015 10:53 am IST,  Updated : Oct 08, 2015 11:41 am IST

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज बीफ विवाद को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीफ बैन को लेकर विपक्षी दल के नेताओं के साथ निर्दलीय विधायक भी विरोध कर

बीजेपी विधायक ने...- India TV Hindi
बीजेपी विधायक ने निर्दलीय विधायक को मारा थप्पड़

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज बीफ विवाद को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीफ बैन को लेकर विपक्षी दल के नेताओं के साथ निर्दलीय विधायक भी विरोध कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा विधायक रविंद्र रैना ने निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद को थपप्ड़ मार दिया।

निर्दलीय विधायक ने दी थी बीफ पार्टी

बुधवार को ही गोमांस पर प्रतिबंध को लेकर विवादित रहे निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद ने साढ़े पांच बजे एमएलए होस्टल परिसर में बीफ पार्टी का आयोजन कर खुद अपने हाथों से लोगों को बीफ परोसा था।

बीफ पार्टी की सूचना पर मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक ने किया विरोध

इसकी सूचना पाकर भाजपा विधायक रविंद्र रैना और नीलम लंगेह समेत भाजपा विधायकों का एक दल वहां पहुंचा। उन्होंने कथित तौर पर बीफ पार्टी में मगन इंजीनियर राशिद के समर्थकों के साथ हाथापाई करते हुए तोड़-फोड़ भी की। स्थिति बिगड़ते देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हालात पर काबू पा लिया।

कोर्ट का फैसला आने से पहले ही सियासत शुरु

आपको बता दें, जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के एक डिविजन बेंच ने महाराजा के जमाने के एक पुराने कानून का हवाला देते हुए राज्य में बीफ की बिक्री पर सख्ती से बैन लागू करने की हिदायत दी थी। इसी हाई कोर्ट के एक दूसरे डिविजन बेंच ने इससे बिल्कुल उल्टा आदेश दिया था जिसके बाद मुफ्ती सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को आदेश दिया कि वो तीन जजों की बेंच बनाकर कोई फैसला करें लेकिन इसी बीच कश्मीर में इस मुद्दे पर सियासत शुरु हो गयी।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो..............

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।