1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने गौरक्षा के मुद्दे को लेकर दिया इस्तीफा

तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने गौरक्षा के मुद्दे को लेकर दिया इस्तीफा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2018 08:33 am IST,  Updated : Aug 13, 2018 08:33 am IST

तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने आज रात कहा कि उन्होंने पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और आरोप लगाया कि वह गौरक्षा को लेकर कोई सहयोग नहीं दे रही है।

t raja singh- India TV Hindi
t raja singh

हैदराबाद: तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने आज रात कहा कि उन्होंने पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और आरोप लगाया कि वह गौरक्षा को लेकर कोई सहयोग नहीं दे रही है। तेलंगाना विधानसभा में गोशमहल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोध ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के. लक्ष्मण को भेज दिया है। (#JaiHindWithIndiaTV: लालक़िले पर मोदी के भाषण से पहले इंडिया टीवी पर दिखेगा देश का एजेंडा )

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए हिंदू धर्म और गौरक्षा प्राथमिकताएं हैं और राजनीति बाद में आती हैं। गौरक्षा के लिए मैंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। मैं मुद्दा कई बार सदन में लाया लेकिन पार्टी ने मुझे कोई सहयोग नहीं दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘...मैं और गौरक्षकों की मेरी टीम सड़कों पर उतरेंगे और राज्य में गौहत्या पर रोक लगाएंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत