1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा सांसद बंडारू दत्तात्रेय के बेटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भाजपा सांसद बंडारू दत्तात्रेय के बेटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन

 Reported By: IANS
 Published : May 23, 2018 12:49 pm IST,  Updated : May 23, 2018 12:49 pm IST

वैष्णव को मुशीराबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्हें रात करीब 12.30 बजे मृत घोषित कर दिया गया। दत्तात्रेय सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के सांसद हैं।

BJP MP Bandaru Dattatreya's son dies of heart attack- India TV Hindi
भाजपा सांसद बंडारू दत्तात्रेय के बेटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन

हैदराबाद: पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद बंडारू दत्तात्रेय के बेट बंडारू वैष्णव (21) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मेडिकल के तृतीय वर्ष के छात्र वैष्णव हैदराबाद में अपने रामनगर निवास पर मंगलवार को परिवार के साथ रात्रि के समय भोजन के दौरान बेहोश हो गए।

वैष्णव को मुशीराबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्हें रात करीब 12.30 बजे मृत घोषित कर दिया गया। दत्तात्रेय सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के सांसद हैं।

इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने संवेदना प्रकट की है। उपराष्ट्रपति एम.वेकैंया नायडू ने दत्तात्रेय को फोनकर अपनी संवेदना जताई।

तेलंगाना के भाजपा प्रमुख के.लक्ष्मण, हैदराबाद के मेयर बी.राममोहन और भारतीय जनता पार्टी व तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेताओं ने फोन कर दत्तात्रेय से बेट के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव व आंध्र प्रदेश के उनके समकक्ष एन.चंद्रबाबू नायडू ने भी बंडारू वैष्णव के निधन पर संवेदना प्रकट की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत