1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पश्चिम बंगाल: एक और बीजेपी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

पश्चिम बंगाल: एक और बीजेपी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2018 11:17 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 11:21 pm IST

घायल व्यक्ति नारायण सरकार को बीजेपी समर्थक बताया जा रहा है। गंभीर स्थिति में उसे सिलीगुड़ी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका अभी इलाज चल रहा है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से चल रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। पंचायत चुनाव के साथ शुरू हुए राजनीतिक हिंसा में हाल ही में बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या की खबरें सामने आईं थी। अब इसी तरह का नया मामला पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से सामने आया है। कूच बिहार जिले में दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति को गोली लग गई है।

गोली खाए युवक की स्थिती गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति नारायण सरकार को बीजेपी समर्थक बताया जा रहा है। पिछली रात उसे कुछ लोगों ने गोली मार दी जिसके बाद इलाज के लिए उसे सिलीगुड़ी में एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। गोली मारने वाले लोगों को टीएमसी पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इससे पहले पुरुलिया जिले में एक और व्यक्ति का शव एक विद्युत पारेषण टॉवर से लटका मिला। भाजपा ने दावा किया है कि वह पार्टी का कार्यकर्ता था वहीं केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसे ‘‘राजनीतिक हत्या’’बताया।

इससे दो दिन पहले भाजपा ने दावा किया था कि उसके कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो (20) की तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने हत्या कर दी। उसका शव 30 मई को जिले के बलरामपुर में एक पेड़ से लटका पाया गया था। हालांकि , राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज कर दिया। एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आने से राज्य में राजनीतिक पारा बढ़ने की पूरी संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत