1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प. बंगाल: सांप के साथ कर रही थी डांस, काटने से अभिनेत्री की मौत

प. बंगाल: सांप के साथ कर रही थी डांस, काटने से अभिनेत्री की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2018 10:36 pm IST,  Updated : May 09, 2018 10:36 pm IST

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक नाटक के दौरान जिंदा सांप का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके काटने से 63 वर्षीय एक अभिनेत्री की मौत हो गई। 

Snake bite- India TV Hindi
Snake bite

बारासात (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक नाटक के दौरान जिंदा सांप का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके काटने से 63 वर्षीय एक अभिनेत्री की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात हसनाबाद पुलिस स्टेशन के बारूनहाट गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री कालीदासी मंडल को सांप के काटने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

वहीं अभिनेत्री की एक सह कलाकार ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद एक ‘ओझा’ ने उन्हें ठीक करने की कोशिश की थी लेकिन वह नाकाम रहा। सह अभिनेत्री ने बताया कि मंडल को एक स्थानीय प्राथमिक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। भारत में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोगों का विश्वास है कि ‘ ओझा ’ मंत्र पढ़कर और औषधि का इस्तेमाल करके ऐसे लोगों का इलाज कर सकता है, जिन्हें जहरीले सांप ने काटा हो। 

पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी ने इस संबंध में शिकायत नहीं दर्ज कराई है लेकिन वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। नाटक ‘ मंसामंगल काव्य ’ पर आधारित था। इसमें सांपो की देवी मंसा की कहानी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत