1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत व बांग्लादेश सीमा बलों की सीमा से जुड़े मुद्दों पर बैठक

भारत व बांग्लादेश सीमा बलों की सीमा से जुड़े मुद्दों पर बैठक

 Written By: IANS
 Published : Jul 24, 2016 04:26 pm IST,  Updated : Jul 24, 2016 04:26 pm IST

भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और उन्हें सुलझाने के लिए यहां रविवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) के बीच चार दिवसीय महानिरीक्षक स्तर की बैठक शुरू हुई।

Ind0-Bangladesh border- India TV Hindi
Ind0-Bangladesh border

अगरतला: भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और उन्हें सुलझाने के लिए यहां रविवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) के बीच चार दिवसीय महानिरीक्षक स्तर की बैठक शुरू हुई। बीजीबी का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अपने चिटागोंग क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद हबीबुल करीम के नेतृत्व में यहां बीएएफ के साथ बैठक के लिए पहुंचा। बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व त्रिपुरा फ्रंटियर के महानिरीक्षक जे. बी. सांगवान कर रहे हैं।

करीम ने अखौरा चौकी पर मीडिया को बताया, "फिलहाल दोनों सीमा रक्षकों के बीच बेहद अच्छा रिश्ता है। हम सीमा से जुड़े किसी भी मुद्दे को सुलझाने के लिए एक दूसरे के साथ सहयोग कर रहे हैं। भारत-बांग्लादेश सीमाओं पर कुछ छोटे मुद्दों को छोड़कर कोई भी बड़ी समस्या नहीं बची है।"

BSF के एक अधिकारी ने कहा, "बैठक में सीमा अपराधों, तस्करी, सीमा के पास कुछ स्थानों पर शून्य बिंदुओं पर बाड़ के निर्माण और विरोधी तत्वों की सीमापार आवाजाही पर चर्चा की जाएगी। भारत और बांग्लादेश में नियमित तौर पर सीमा से जुड़े लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए नियमित अंतराल पर ऐसी बैठकें होती रहती हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत