1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक में भी टूटा महागठबंधन? मायावती के मंत्री ने दिया इस्तीफा

कर्नाटक में भी टूटा महागठबंधन? मायावती के मंत्री ने दिया इस्तीफा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 11, 2018 06:53 pm IST,  Updated : Oct 11, 2018 06:55 pm IST

कर्नाटक गठबंधन सरकार में BSP के मंत्री एन महेश ने कहा है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

BSP's Minister N Mahesh resigns as Karnataka Minister- India TV Hindi
BSP's Minister N Mahesh resigns as Karnataka Minister

नई दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का अन्य विपक्षी दलों के साथ महागठबंधन नहीं होने का असर अब उन राज्य पर भी दिखने लगा है जहां पहले से कांग्रेस ने दूसरे दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई है। इसी साल कर्नाटक में कांग्रेस ने जनता दल यूनाइटेड और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन अब BSP के कोटे के मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है।

कर्नाटक गठबंधन सरकार में BSP के मंत्री एन महेश ने कहा है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने के बाद BSP सुप्रीमों ने घोषणा की ती कि वह दोनो राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेंगी। उनकी इस घोषणा के बाद ही अब उनके मंत्री ने कर्नाटक में इस्तीफा दिया है। कर्नाटक में BSP के मंत्री के इस्तीफे के बाद महागठबंधन को लेकर और भी सवाल उठने लगे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत