1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सीबीआई की छापेमारी मुझे बोलने, लिखने से नहीं रोक सकती: चिदंबरम

सीबीआई की छापेमारी मुझे बोलने, लिखने से नहीं रोक सकती: चिदंबरम

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2017 12:57 pm IST,  Updated : May 16, 2017 12:58 pm IST

चिदंबरम ने बयान जारी कर विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) द्वारा आईएनएक्स मीडिया (अब 9एक्स मीडिया) को मंजूरी दिए जाने में किसी भी तरह की धांधली से इनकार किया।

P_Chidambaram- India TV Hindi
P_Chidambaram

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम ने अपने व बेटे कार्ति से संबंधित ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद मंगलवार को कहा कि यह सब उनकी आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है। छापेमारी कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) द्वारा आईएनएक्स मीडिया (अब 9एक्स मीडिया) को कथित तौर पर कानूनों को धता बताकर दी गई मंजूरी के मामले में की गई है। (ये भी पढ़ें: भारत बना विश्व का चौथा शक्तिशाली देश, ये है इसकी सबसे बड़ी ताकत....)

चिदंबरम ने बयान जारी कर विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) द्वारा आईएनएक्स मीडिया (अब 9एक्स मीडिया) को मंजूरी दिए जाने में किसी भी तरह की धांधली से इनकार किया।

चिदंबरम ने कहा, "एफआईपीबी की मंजूरी कई मामलों में दी गई। एफआईपीबी में शामिल पांच सचिव और अन्य अधिकारी सरकारी कर्मचारी हैं। उनके खिलाफ कोई मामला नहीं है। मेरे खिलाफ भी कोई आरोप नहीं है।"

उन्होंने कहा कि जब वह वित्त मंत्री थे तो हर मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की गई और एफआईपीबी की अनुशंसा पर ही मंजूरी अथवा नामंजूरी दी गई।

चिदंबरम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार 'मेरे बेटे और उसके दोस्तों' को निशाना बनाने के लिए सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

चिदंबरम ने कहा, "सरकार का उद्देश्य मेरी आवाज को दबाना और मुझे लिखने से रोकना है, जैसा कि उसने विपक्षी पार्टियों के नेताओं, पत्रकारों, स्तंभकारों और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और सामाजिक संगठनों को चुप कराने की कोशिश की है। मैं सिर्फ यही कहूंगा कि मैं बोलता और लिखता रहूंगा।"

ये भी पढ़ें: जब दिल्ली के थाने में हुआ निर्वस्‍त्र प्रदर्शन, शर्म से भागे पुलिसवाले

यूपी में ऐसी महिला से शादी करने पर योगी सरकार देगी 51 हजार रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत