1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: BJP-शिअद ने 26 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: BJP-शिअद ने 26 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 20, 2016 01:46 pm IST,  Updated : Dec 20, 2016 01:46 pm IST

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन ने 26 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

chandigarh nagar nigan election bjp and shiromani akali dal...- India TV Hindi
chandigarh nagar nigan election bjp and shiromani akali dal win

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन ने 26 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा ने 20, विरोधी दल कांग्रेस ने चार और निर्दलीय ने एक वार्ड में जीत हासिल की है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कुल 59.54% मतदान हुआ।

जीत दर्ज करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के मेयर अरूण सूद और कांग्रेस के देविंदर सिंह बाबला शामिल हैं।

नोटबंदी के बाद भाजपा और कांग्रेस के लिए 26 वार्डों में हुए ये नगर निगम चुनाव उनके प्रदर्शन को आंकने की एक बड़ी कसौटी थे।

निर्दलीय 67 उम्मीदवारों सहित कुल 122 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हुए थे। वहीं 2,37,374 महिलाओं सहित कुल 5,07,627 मतदाता थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत