1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता बनर्जी ने चंद्रयान-2 को लेकर BJP पर कसा तंज, कहा- 'आर्थिक संकट' से ध्यान हटाने की कोशिश

ममता बनर्जी ने चंद्रयान-2 को लेकर BJP पर कसा तंज, कहा- 'आर्थिक संकट' से ध्यान हटाने की कोशिश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Sep 06, 2019 07:46 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद्रयान मिशन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया। ममता ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कहा कि जैसे मानो चंद्रयान लॉन्च देश में पहली बार हुआ हो रहा है।

Chandrayaan-2 to divert attention from economic disaster:...- India TV Hindi
Chandrayaan-2 to divert attention from economic disaster: Mamata Banerjee

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद्रयान मिशन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया। ममता ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कहा कि जैसे मानो चंद्रयान लॉन्च देश में पहली बार हुआ हो रहा है। ममता ने कहा कि तंज कस्ते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले क्या इस तरह के कोई भी मिशन को नहीं किया गया था। यह देश में आए आर्थिक संकट से ध्यान हटाने की कोशिश है।

ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र के सभी स्तंभ- मीडिया, न्यायपालिका सभी केंद्रीय सलाहकारों द्वारा चलाए जा रहे हैं। वास्तविक भारतीयों के नामों को एनआरसी सूची से बाहर रखा गया है। उन्होनें कहा कि मैं डॉ. मनमोहन सिंह के शब्दों की ओर ध्यान ले जाना चाहती हूं जिसमें उन्होनें कहा था कि राजनीतिक प्रतिशोध की तुलना में अर्थव्यवस्था पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत