कल से शुरू हो रहा संसद का मॉनसून सत्र मोदी सरकार के कार्यकाल का सबसे हंगामेदार सत्र होने वाला है क्योंकि सभी विपक्षों दलों ने सरकार पर हमले का ऐलान काफी पहले से ही कर रखा है।
विपक्ष के निशाने पर बीजेपी के दो-दो मुख्यमंत्री हैं। ललित मोदी मामले में विवादों में फंसी वसुंधरा और व्यापम घोटाले के आरोपों में फंसे शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे का मसला संसद में उठेगा।
मुख्यमंत्रियों के अलावा मोदी सरकार की दो मंत्रियों पर भी विपक्ष जमकर हंगामा मचाएगा।