ललित मोदी की मदद मामले में विपक्ष के निशाने पर आईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और फर्जी डिग्री मामले में फंसी मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के इस्तीफे को लेकर भी खूब हंगामा होने वाला है।
इन मुद्दों के अलावा लैंड बिल, पाकिस्तान नीति, महंगाई जैसे मुद्दे भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनने वाले हैं।
एक तरफ विपक्ष हमले के लिए तैयार है तो दूसरी ओर सरकार पलटवार की तैयारी कर रही है। संसद में विपक्ष से मुक़ाबले की रणनीति बनाने के लिए बीजेपी ने कल महज कुछ घंटों के अंदर तीन अहम बैठकें कर डाली है।
अमित शाह ने वसुंधरा राजे और मोदी सरकार के मंत्रियों के साथ मीटिंग की इस बैठक में जेटली, वेंकैया नायडू, सुषमा स्वराज और रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे फिर पीएम आवास पर बीजेपी नेताओं और सरकार के सीनियर मंत्रियों की बैठक हुई और फिर देर रात अमित शाह ने शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक की इस मीटिंग में पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और रामलाल भी थे।
पीएम आवास पर हुई बैठक में मोदी ने इशारों-इशारों में संसदीय कार्य मंत्रियों के काम पर सवाल उठाया और कहा कि सारा काम तो PMO कर रहा है। बीजेपी नेताओं की सारी बैठकों के बाद तय हुआ कि सरकार विपक्ष के हमलों पर झुकने की बजाय अक्रामक रुख़ अपनाएगी।