1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चीफ जस्टिस के खिलाफ कांग्रेस का महाभियोग का नोटिस गलत था: ममता बनर्जी

चीफ जस्टिस के खिलाफ कांग्रेस का महाभियोग का नोटिस गलत था: ममता बनर्जी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2018 08:25 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 08:25 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि कांग्रेस का प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस देना गलत था। 

Cong impeachment notice against CJI wrong: Mamata - India TV Hindi
Cong impeachment notice against CJI wrong: Mamata 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि कांग्रेस का प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस देना गलत था। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने महाभियोग प्रस्ताव के लिए दिए गए नोटिस का समर्थन नहीं किया था। मुख्यमंत्री ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा, ‘‘कांग्रेस का प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस देना गलत था। कांग्रेस हमारा समर्थन चाहती थी। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने सोनिया गांधी , राहुल गांधी से महाभियोग नोटिस ना देने को कहा था। ’’ ममता ने कहा कि उनकी पार्टी न्यायपालिका में हस्तक्षेप करना नहीं चाहती। 

गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व में सात विपक्षी दलों ने ‘‘ कदाचार ’’ के आरोपों को लेकर प्रधान न्यायाधीश पर महाभियोग चलाने के लिए उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के पास नोटिस भेजा था जिसे उन्होंने कल पर्याप्त आधार ना होने की बात कहकर नामंजूर कर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत