1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस की रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ रैली' शुरु, मोदी सरकार को घेरने की कोशिश

कांग्रेस की रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ रैली' शुरु, मोदी सरकार को घेरने की कोशिश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 14, 2019 07:05 am IST,  Updated : Dec 14, 2019 12:30 pm IST

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' शुरु हो गई है। इस रैली में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा मनमोहन सिंह और पार्टी के दूसरे बड़े नेता मौजूद हैं।

कांग्रेस की आज रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ रैली', मोदी सरकार को घेरने की कोशिश- India TV Hindi
कांग्रेस की आज रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ रैली', मोदी सरकार को घेरने की कोशिश

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' शुरु हो गई है। इस रैली में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा मनमोहन सिंह और पार्टी के दूसरे बड़े नेता मौजूद हैं। रैली में गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी समेत किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरने का प्रयास किया जा रहा है। रैली में देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जुटाकर ताकत दिखाने की कोशिश की जा रही है।

Related Stories

अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, के सी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने रामलीला मैदान का दौरा किया और 'भारत बचाओ'  रैली की तैयारियों की समीक्षा की। 

इसी बीच असम कांग्रेस ने शुक्रवार को जंतर मंतर पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। असम कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने दावा किया गया कि इस अधिनियम से असमिया भाषी लोग अपनी पहचान और संस्कृति खो देंगे।

कांग्रेस ने अपने सभी फ्रंटल ऑरगनाइजेशन और स्टेट यूनिट से कहा है कि वो बड़ी से बड़ी तादात में जनता को दिल्ली के रामलीला मैदान तक लाएं। सोनिया गांधी के पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद ये पहला मौका है, जब कांग्रेस मेगा रैली का आयोजन करने जा रही है। पहले ये रैली 30 नवंबर को होने वाली थी लेकिन बाद में संसद के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर इसको 14 दिसंबर को शिफ्ट कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत