1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस का आरोप, RSS राजनीतिक संगठन बन गया है

कांग्रेस का आरोप, RSS राजनीतिक संगठन बन गया है

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2016 08:41 am IST,  Updated : Feb 27, 2016 08:41 am IST

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि RSS खुद के संविधान के खिलाफ एक राजनीतिक संगठन बन गया है।

rss- India TV Hindi
rss

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि RSS खुद के संविधान के खिलाफ एक राजनीतिक संगठन बन गया है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा, "जब RSS का संविधान बना था, तो संगठन से कहा गया था कि वे अपने संविधान में यह शामिल करें कि वे कोई राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि वे सिर्फ सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों में शामिल रहेंगे। वे इसके लिए राजी हो गए थे।"

आजाद ने कहा, "लेकिन अब RSS सांस्कृतिक संगठन नहीं रह गया है। यह शैक्षिक या सामाजिक संगठन नहीं है। यह एक पूर्ण राजनीतिक संगठन बन गया है। लेकिन इसने अपने खुद के संविधान को ताक पर रख दिया है।"

आजाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) तो मात्र एक मुखौटा है, सरकार तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) चला रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।