नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए जोरशोर से तैयारियों में लगी कांग्रेस अब जनता से सीधे ऑनलाइन संवाद करने जा रही है और इसके लिए उसने लोगों से फॉर्म भरवा कर ब्यौरा एकत्र करने मुहिम शुरू की है। दरअसल, पार्टी ने कांग्रेस से जुड़ें नाम से ऑनलाइन फॉर्म जारी किया है जिसमें लोगों से उनके नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, राज्य, पसंदीदा भाषा और ईमेल आईडी की जानकारी मांगी गई है।
Related Stories
जनता से सीधे जुड़ने की कोशिश
कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के एक सदस्य ने बताया कि जो लोग भी यह फार्म भरेंगे उनका ब्यौरा पार्टी के पास आएगा। इसके बाद हम लोगों से सीधे जुड़ सकेंगे और उन तक पार्टी के नए कदमों, मुद्दों और सरकार की कारगुजारियों को उन्हें सीधे अवगत करा सकेंगे।
लोकसभा चुनाव तक चलगी मुहिम
सदस्य ने बताया कि लोकसभा चुनाव तक यह मुहिम चलती रहेगी। हमारी कोशिश है कि हमसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जुड़ें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पार्टी की इस ऑनलाइन मुहिम के समर्थन में ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस आप लोगों से अपना संवाद बेहतर रही है। कृपया दो मिनट का समय निकालकर इस फॉर्म को भरें और हमें आपको बेहतर ढंग से जानने में मदद करें।