1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोवा में कांग्रेस की फिल्म चल जाती यदि उसका हीरो रातभर सोता नहीं: गडकरी

गोवा में कांग्रेस की फिल्म चल जाती यदि उसका हीरो रातभर सोता नहीं: गडकरी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2017 05:40 pm IST,  Updated : Apr 07, 2017 05:41 pm IST

गोवा में सरकार बनाने में कांग्रेस की विफलता के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा, आपकी फिल्म चल जाती यदि आपका हीरो रातभर सोता नहीं रहता।

nitin gadkari- India TV Hindi
nitin gadkari

नई दिल्ली: गोवा में सरकार बनाने में कांग्रेस की विफलता के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा, आपकी फिल्म चल जाती यदि आपका हीरो रातभर सोता नहीं रहता।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मोटरयान संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के के सी वेणुगोपाल ने गोवा में 13 सीटों के बावजूद भाजपा की सरकार बनवाने में विलेन की भूमिका निभाने के लिए गडकरी पर हल्का सा तंज कसा। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा को 13 सीटें मिली थीं और वह राज्य में गठबंधन सरकार बनाने में सफल रही। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह गोवा में पार्टी मामलों के प्रभारी थे।

कर्मठ और बहुत अच्छा काम करने के लिए वेणुगोपाल ने गडकरी की काफी तारीफ की लेकिन साथ ही कहा कि वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं लेकिन गोवा में उन्होंने विलेन की भूमिका अदा की।

ये भी पढ़ें

इस पर गडकरी ने कांग्रेस की विफलता की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह पर डालते हुए उनका नाम लिए बिना कहा, आप मुझे क्यों दोष दे रहे हैं? आपका हीरो सारी रात सोता रहा। आपकी फिल्म चल जाती यदि आपका हीरो रातभर सोता नहीं रहता। विधेयक पर चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने गडकरी की सराहना की।

कांग्रेस ने गोवा में बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा पर अनैतिक तौर तरीके अपनाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस को वहां 17 सीटें मिली थीं।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी गडकरी की तारीफ की लेकिन साथ ही कहा कि सत्ता पक्ष की सीटें खाली पड़ी हैं और सदन में कोरम भी नहीं है तो ऐसे में चर्चा के प्रति भाजपा की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जब खड़गे ने कोरम की बात कही तो सदन में करीब 28 सदस्य मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत