1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, क्या थामेंगी TMC का दामन

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, क्या थामेंगी TMC का दामन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2021 09:51 am IST,  Updated : Aug 16, 2021 07:27 pm IST

कांग्रेस की वरिष्ट नेता सुष्मिता देव ने पार्टी छोड़ी दी है।

Congress Leader Sushmita Dev leaves party कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी- India TV Hindi
कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी Image Source : TWITTER.COM/SUSHMITADEVINC

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी को एकबार फिर से बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। सुष्मित देव आगे क्या निर्णय लेगी इसपर कयास लगाए जा रहा हैं। सूत्रों का कहना है कि वो टीएमसी ज्वॉइन कर सकती हैं। भाजपा के सांसद राजदीप रॉय का कहना है कि अभी फिलहाल वो भाजपा में शामिल नहीं हो रही हैं। उन्होंने व्यक्तिगत वजहों से कांग्रेस छोड़ी होगी, वो हमारे वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में नहीं हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहीं सुष्मिता ने 15 अगस्त को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा। सुष्मिता ने अपने त्यागपत्र में पार्टी छोड़ने के कारण का कोई उल्लेख नहीं किया, हालांकि उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही खुद को मिले मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए सोनिया गांधी और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आशा करती हूं जब मैं जनसेवा के अपने जीवन में नया अध्याय शुरू करने जा रही हूं तो आपकी शुभकामनाएं मेरे साथ होंगी।’’

वह असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य रही हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सुष्मिता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने प्रोफाइल से संबंधित कुछ जानकारियां बदल दीं। उन्होंने अपने प्रोफाइल में ‘कांग्रेस की पूर्व सदस्य’ और ‘अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष’ लिख दिया है। सुष्मिता देव के पिता संतोष मोहन देव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और केंद्र में मंत्री भी रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत