1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस अध्यक्ष पर आया अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, राहुल की जगह इन्हें चुनने की अपील की

कांग्रेस अध्यक्ष पर आया अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, राहुल की जगह इन्हें चुनने की अपील की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2019 01:26 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 01:26 pm IST

सिंह ने कहा कि गांधी का इस्तीफे को लेकर दृढ़ रुख निराशाजनक और पार्टी के लिए एक धक्का है, जिससे एक युवा नेता के करिश्माई नेतृत्व के अधीन ही उभरा जा सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष पर आया अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, राहुल की जगह इन्हें चुनने की अपील की- India TV Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष पर आया अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, राहुल की जगह इन्हें चुनने की अपील की

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि किसी युवा नेता को ही कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की जगह लेनी चाहिए, जो कि कांग्रेस को वापसी करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि दूरगामी सोच रखने वाला कोई युवा नेता ही गांधी के ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ इस्तीफे के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को ‘‘प्रेरित करेगा’’।

Related Stories

सिंह ने कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) को राहुल की जगह लेने के लिए एक करिशमाई और युवा नेता को ढूंढने की अपील की जो लोगों को ‘‘प्रेरित करे’’ और जो पूरे भारत की पसंद हो और जिसकी जमीनी स्तर पर भी पकड़ अच्छी हो। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल ने युवा नेतृत्व को पार्टी की बागडोर देने और उसे ऊंचाई पर पहुंचाने का रास्ता दिखाया।’’ 

उन्होंने कहा कि भारत सबसे बड़ी युवा आबादी के मामले में दुनिया में अग्रणी है, यह स्वभाविक है कि एक युवा नेता इसे समझ सकेगा और लोगों की आकांक्षाओं एवं इच्छाओं को और अधिक अच्छे से जानेगा। 

सिंह ने कहा, ‘‘पार्टी नेतृत्व में कोई भी बदलाव भारतीय समाज की वास्तविकता को प्रतिबिंबित करने वाला होना चाहिए, जहां उसकी 65 प्रतिशत आबादी की आयु 35 वर्ष से कम है।’’ 

सिंह ने कहा कि गांधी का इस्तीफे को लेकर दृढ़ रुख निराशाजनक और पार्टी के लिए एक धक्का है, जिससे एक युवा नेता के करिश्माई नेतृत्व के अधीन ही उभरा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ केवल एक युवा नेता ही पार्टी में नई जान फूंक सकता है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत