1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नुसरत जहां की 'जय जगन्नाथ' के बाद आया बयान, खुद को बताया पैदाइशी मुसलमान

नुसरत जहां की 'जय जगन्नाथ' के बाद आया बयान, खुद को बताया पैदाइशी मुसलमान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2019 01:15 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 01:23 pm IST

नुसरत जहां ने कोलकाता में आज जबर्दस्त तरीके से जय जगन्नाथ किया। नुसरत जहां ने ममता बनर्जी के साथ भगवान जगन्नाथ की आरती की, पूजा की और फिर रथ को भी खींचा।

नुसरत जहां की 'जय जगन्नाथ' के बाद आया बयान, खुद को बताया पैदाइशी मुसलमान- India TV Hindi
नुसरत जहां की 'जय जगन्नाथ' के बाद आया बयान, खुद को बताया पैदाइशी मुसलमान

नई दिल्ली: एक्टर से राजनेता बनीं और अपने पहनावे के लिए मौलानाओं के निशाने पर आईं तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां आज कोलकाता में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुईं। बशीरहाट से टीएमसी एमपी नुसरत को इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए न्योता दिया था। रथ यात्रा के कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी शामिल हुईं और भगवान जगन्नाथ की आरती की। 

Related Stories

इस दौरान कट्टरपंथियों के निशाने पर रहीं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने आज धर्म के ठेकेदारों को करारा जवाब दिया। नुसरत जहां ने कोलकाता में आज जबर्दस्त तरीके से जय जगन्नाथ किया। नुसरत जहां ने ममता बनर्जी के साथ भगवान जगन्नाथ की आरती की, पूजा की और फिर रथ को भी खींचा।

रथ यात्रा में नुसरत के साथ उनके पति भी शामिल थे जिनके साथ नुसरत ने पूरे विधि विधान और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ पूजा की। नुसरत ने ये भी कहा कि वो पैदाइशी मुसलमान हैं लेकिन वो हर मजहब का सम्मान करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत