1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. TMC की नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने ली शपथ, पैर छुकर लिया लोकसभा स्पीकर का आशीर्वाद

TMC की नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने ली शपथ, पैर छुकर लिया लोकसभा स्पीकर का आशीर्वाद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2019 04:04 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 04:15 pm IST

लोकसभा के लिए निर्वाचित तृणमूल कांग्रेस की दो सदस्यों नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मंगलवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली। हाल ही में नुसरत की शादी हुई है जिस वजह से वह 17वीं लोकसभा के पहले और दूसरे दिन शपथ नहीं ले सकी थीं।

nusrat mimi tmc- India TV Hindi
TMC की नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने ली शपथ Image Source : PTI

नई दिल्ली। लोकसभा के लिए निर्वाचित तृणमूल कांग्रेस की दो सदस्यों नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मंगलवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली। ये दोनों बांग्ला सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। हाल ही में नुसरत की शादी हुई है जिस वजह से वह 17वीं लोकसभा के पहले और दूसरे दिन शपथ नहीं ले सकी थीं।

खबरों के मुताबिक मिमी भी नुसरत की शादी को लेकर व्यस्त थीं जिस कारण वह भी शपथ नहीं ले पाईं थीं। सदन की कार्यवाही मंगलवार को आरंभ होने पर नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने शपथ ली। गौरतलब है कि नुसरत पश्चिम बंगाल की बसीरहाट और मिमी जाधवपुर लोकसभा से निर्वाचित हुई हैं। 

नुसरत जहां ने शपथ भाषण की शुरुआत ‘अस-सलाम वालेकुम, नमस्कार’ से की। इसके बाद उन्होंने बांग्ला में शपथ ली। उन्होंने शपथ के अंत में जय हिंद, वंदे मातरम और जय बांग्ला बोला। वहीं मिमी चक्रवर्ती ने बांग्ला में शपथ ली। इन दोनों ही सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पैर छुकर उनसे आशीर्वाद लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत