1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद पति के साथ भारत लौटीं नुसरत जहां, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

शादी के बाद पति के साथ भारत लौटीं नुसरत जहां, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

 Published : Jun 24, 2019 09:45 am IST,  Updated : Jun 24, 2019 10:55 am IST

फेमस अभिनेत्री और पश्चिम बंगाल के बशीरघाट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां पति के साथ भारत लौट आईं हैं।

नुसरत जहां- India TV Hindi
नुसरत जहां

बांग्ला फिल्मों की सबसे फेमस अभिनेत्री और पश्चिम बंगाल के बशीरघाट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ 19 जून को शादी के बंधन में बंध गई है। अब यह खबर आ रही है कि नुसरत पति के साथ भारत लौट आईं है। साथ ही एयरपोर्ट पर कपल का भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि निखिल जैन और नुसरत जहां की मुलाकात पिछले साल दुर्गा पूजा के दौरान हुई थी। उसके बाद से दोनों की मुलाकात का सिलसिला बढ़ता गया। जल्द ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए और शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया।

नुसरत जहां
नुसरत जहां

एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां शादी के बाद भारत लौट चुकी हैं। सोशल मीडिया पर नुसरत जहां की पति निखिल जैन के साथ एयरपोर्ट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें कोलकाता एयरपोर्ट की हैं। एयरपोर्ट पर नुसरत और उनके पति का जोरदार स्वागत हुआ। तस्वीरों में नुसरत मांग में सिंदूर और हाथ में लाल चूड़ा पहने हुई हैं।

एयरपोर्ट पर नुसरत और निखिल फूलों की माला पहने हुए नजर आए। वहीं कुछ लोग उन्हें बुके देते हुई भी दिखाई दिए। इस मौके पर नुसरत ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थीं। इसके साथ ही इयरिंग्स पहने हुए थे। जबकि निखिल सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने थे। नुसरत का लुक काफी सिंपल था लेकिन वह इस लुक में भी काफी सुंदर लग रही हैं। 

नुसरत जहां
नुसरत जहां

कुछ तस्वीरों में निखिल जैन नुसरत के बाल ठीक करते हुए भी नजर आए। एयरपोर्ट पर नुसरत के फैंस भी नजर आए। नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। नुसरत की वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट रही जिसमें चंद मेहमान ही शामिल हुए थे। 

हिंदू रिवाज से हुई शादी में नुसरत और निखिल ने मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसांची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। लाल जोड़े में नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं क्रिश्चियन वेडिंग व्हाइट कलर की वेडिंग गाउन पहनी हुई थीं। इसके साथ ही हाथ में चूड़ा और गॉगल्स लगाए हुए नजर आईं। जबकि निखिल काले रंग का कोट-पैंट पहने हुए दिखाई दिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन