1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी को जमानत मिलते ही कांग्रेस ने साधा आरएसएस पर निशाना, कहा-महात्मा गांधी की हत्या में थे शामिल

राहुल गांधी को जमानत मिलते ही कांग्रेस ने साधा आरएसएस पर निशाना, कहा-महात्मा गांधी की हत्या में थे शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2019 12:41 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 12:43 pm IST

बता दें कि 2014 में, आरएसएस के एक स्थानीय कार्यकर्ता राजेश कुंते ने महात्मा गांधी की हत्या के लिए कथित रूप से आरएसएस पर आरोप लगाने के लिए राहुल के खिलाफ याचिका दायर की थी जो ठाणे में भिवंडी अदालत में लंबित है।

राहुल गांधी को जमानत मिलते ही कांग्रेस ने साधा आरएसएस पर निशाना, दिया यह बड़ा बयान- India TV Hindi
राहुल गांधी को जमानत मिलते ही कांग्रेस ने साधा आरएसएस पर निशाना, दिया यह बड़ा बयान Image Source : PTI

नई दिल्ली: मुंबई के शिवड़ी कोर्ट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े मानहानि के एक केस में राहुल गांधी को 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वह दोषी नहीं हैं। इस फैसले के तुरंत बाद कांग्रेस ने एक बार फिर आरएसएस पर हमला बोल दिया और उसे महात्मा गांधी का हत्यारा बता दिया।

Related Stories

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा, “लगता है कि आप आरएसएस के बारे जानते हैं, तो फिर से सोचें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लगातार भारत विरोधी गतिविधियों में भाग लिया है, जिसमें अंग्रेजों के प्रति वफादारी, हिंसा भड़काना और महात्मा गांधी की हत्या शामिल है।“

राहुल गांधी को जमानत मिलते ही कांग्रेस ने साधा आरएसएस पर निशाना, दिया यह बड़ा बयान
राहुल गांधी को जमानत मिलते ही कांग्रेस ने साधा आरएसएस पर निशाना, दिया यह बड़ा बयान

राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में आरएसएस का हाथ होने की बात कही है। राहुल गांधी के अलावा सीताराम येचुरी के खिलाफ भी मानहानि का केस दर्ज है। पिछली सुनवाई 30 अप्रैल को होनी थी लेकिन किसी कारणवश जज का ट्रांसफर होने की वजह ये सुनवाई टाल दी गई थी।

बता दें कि 2014 में, आरएसएस के एक स्थानीय कार्यकर्ता राजेश कुंते ने महात्मा गांधी की हत्या के लिए कथित रूप से आरएसएस पर आरोप लगाने के लिए राहुल के खिलाफ याचिका दायर की थी जो ठाणे में भिवंडी अदालत में लंबित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत