1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी के इस्तीफे पर प्रियंका वाड्रा का ट्वीट, कहा-कुछ ही लोगों में ऐसी हिम्मत होती है

राहुल गांधी के इस्तीफे पर प्रियंका वाड्रा का ट्वीट, कहा-कुछ ही लोगों में ऐसी हिम्मत होती है

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2019 09:33 am IST,  Updated : Jul 04, 2019 09:33 am IST

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर बनी असमंजस की स्थिति और अटकलों पर विराम लगाते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को त्यागपत्र की औपचारिक घोषणा कर दी और पार्टी को सुझाव दिया कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए एक समूह गठित किया जाए

राहुल गांधी के इस्तीफे पर प्रियंका वाड्रा का ट्वीट, कहा-कुछ ही लोगों में ऐसी हिम्मत होती है- India TV Hindi
राहुल गांधी के इस्तीफे पर प्रियंका वाड्रा का ट्वीट, कहा-कुछ ही लोगों में ऐसी हिम्मत होती है

नई दिल्ली: राहुल गांधी के इस्तीफे पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा है कि वो राहुल गांधी के फैसले का सम्मान करती हैं। प्रियंका ने लिखा है कि कुछ ही लोगों में इस तरह की हिम्मत होती है। बता दें कि राहुल गांधी ने कल ट्विटर पर एक चिट्ठी जारी की थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो अपने इस्तीफे के फैसले पर अडिग हैं और अब कांग्रेस के दूसरे नेताओं को भी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए।

Related Stories

हालांकि सूत्रों के जरिए ये खबर मिल रही है कि राहुल गांधी का इस्तीफा जब तक कांग्रेस वर्किंग मीटिंग मंजूर नहीं करेगी, वो पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। सूत्र ने यह भी दावा किया है कि मोतीलाल वोरा को कांग्रेस का अंतिरम अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें गलत हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर बनी असमंजस की स्थिति और अटकलों पर विराम लगाते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को त्यागपत्र की औपचारिक घोषणा कर दी और पार्टी को सुझाव दिया कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए एक समूह गठित किया जाए क्योंकि उनके लिए यह उपयुक्त नहीं है कि इस प्रक्रिया में शामिल हों। 

चुनावी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की ‘‘भविष्य के विकास’’ के लिए उनका इस्तीफा देना जरूरी था। गांधी ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे लिए कांग्रेस की सेवा करना सम्मान की बात है जिसके मूल्यों और आदर्शों ने हमारे सुंदर राष्ट्र की जीवनदायिनी के रूप में सेवा की है। मैं कृतज्ञता और असीम प्यार के लिए देश और अपने संगठन का कर्जदार रहूंगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत