1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Ladakh LAC: मोदी सरकार पर कांग्रेस हमलावर, देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पूछे 5 सवाल

Ladakh LAC: मोदी सरकार पर कांग्रेस हमलावर, देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पूछे 5 सवाल

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2020 08:27 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 08:31 pm IST

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भारत की सरजमीं पर चीनी कब्जे का दुस्साहस लगातार बना है। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा फैलाया जा रहा भ्रमजाल न देश सेवा हो सकता,न ही राष्ट्रभक्ति।

Congress question Modi government over national security asks 5 question over tussle with china । मो- India TV Hindi
मोदी सरकार पर हमलावर कांग्रेस, देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पूछे 5 सवाल Image Source : PTI

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी विदेश नीति के मुद्दे पर लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमला है। वर्तमान में चीन के साथ लद्दाख में LAC पर चल रहे विवाद भी कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। रविवार को कांग्रेस पार्टी के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार से पांच सवाल पूछे।

उन्होंने कहा कि भारत की सरजमीं पर चीनी कब्जे का दुस्साहस लगातार बना है। चीन डेपसांग प्लेंस व पैंगोंग त्सो लेक इलाके में न केवल जबरन कब्जा बनाए है,बल्कि चीन के अतिरिक्त सैन्य निर्माण से साफ तौर से खतरे का आभास है। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा फैलाया जा रहा भ्रमजाल न देश सेवा हो सकता,न ही राष्ट्रभक्ति।

ये हैं भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के 5 सवाल।

  1. देश के लगभग हर समाचार पत्र,आर्मी जनरल व सैटेलाईट तस्वीरे व अब रक्षा मंत्री के बयान द्वारा मोदी जी के हमारी सीमा में घुसपैठ न होने के दावे क्यों झुठलाया जा रहा है? क्या पीएम जी ने सर्वदलीय बैठक को चीनी घुसपैठ के बारे में सही तथ्य नहीं बताए।
  2. देश के रक्षा मंत्री के इस बयान का क्या मतलब है कि चीन से बातचीत के द्वारा हल की कोई गारंटी नहीं है? क्या चीनी कब्जे को स्वीकार करते हुए मोदी सरकार ने यह मान लिया है कि वो इसका हल नहीं निकाल सकते?
  3. क्या चीन अब भी डेपसांग सेक्टर व दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में निर्माण कर रहा है? भारत की सीमा में हो रहे इस चीनी निर्माण के बारे हमारी सरजमीं की रक्षा हेतु मोदी सरकार क्या कदम उठा रही है?
  4. क्या चीन ने अभी भी फिंगर 4 से फिंगर 8 के पैंगोंग त्सो लेक इलाके में कब्जा बना रखा है? चीनी सेना का यह कब्जा छुड़वाने बारे मोदी सरकार की क्या रणनीति है?
  5. मई, 2020 से पहले की यथास्थिति बनाने बारे व चीन को भारतीय सीमा से पीछे धकेलने बारे कितना समय और लगेगा व सरकार की इस बारे में नीति तथा रास्ता क्या है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत