1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वरा बनेंगे डिप्टी CM, मंत्रियों की संख्या पर सस्पेंस खत्म

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वरा बनेंगे डिप्टी CM, मंत्रियों की संख्या पर सस्पेंस खत्म

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2018 09:19 pm IST,  Updated : May 22, 2018 09:19 pm IST

कर्नाटक में मंत्रियों की संख्या पर भी सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस कोटे से 22 और जेडीएस कोटे से सीएम समेत 12 विधायक बनेंगे मंत्री बनेंगे...

G Parameshwara- India TV Hindi
G Parameshwara

बेंगलुरु: कांग्रेस के कर्नाटक राज्य अध्यक्ष जी. परमेश्वरा यहां जनता दल-सेक्युलर (JDS)-कांग्रेस गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे। पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यहां पत्रकारों से कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर परमेश्वरा के नाम पर मुहर लगा दी।"

कर्नाटक में मंत्रियों की संख्या पर भी सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस कोटे से 22 और जेडीएस कोटे से सीएम समेत 12 विधायक बनेंगे मंत्री बनेंगे और सीएम समेत 34 मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रालय के बंटवारे पर फ्लोर टेस्ट के बाद फैसला होगा। वहीं कांग्रेस के केआर रमेश कुमार कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर होंगे। सूबे के कांग्रेस प्रभारी के सी वेणुगोपाल ने पुष्टि की।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत