1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी के माफी मांगने का सवाल ही नहीं पैदा होता: कांग्रेस

राहुल गांधी के माफी मांगने का सवाल ही नहीं पैदा होता: कांग्रेस

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2016 08:59 pm IST,  Updated : Jul 19, 2016 08:59 pm IST

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी के खेद प्रकट करने या माफी मांगने का सवाल ही नहीं पैदा होता। इस तरह का सुझाव पहले भी दिया गया और राहुल गांधी ने उसे नहीं स्वीकार किया।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज कहा कि राहुल गांधी RSS के खिलाफ अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगेंगे और इसकी बजाय वह अपने दावे के समर्थन में अदालत के समक्ष ऐतिहासिक तथ्यों और साक्ष्य के साथ उसकी पुष्टि करेंगे। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी के खेद प्रकट करने या माफी मांगने का सवाल ही नहीं पैदा होता। इस तरह का सुझाव पहले भी दिया गया और राहुल गांधी ने उसे नहीं स्वीकार किया।

सुरजेवाला ने कहा, गांधी परिपक्व नेता हैं और ऐतिहासिक तथ्यों की उन्हें गहन जानकारी है। कांग्रेस पार्टी और गांधी उचित मंच पर इन टिप्पणियों का बचाव करेंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि मामला फैसले के लिए लंबित है इसलिए हम इस मुद्दे पर आगे कोई टिप्पणी करना पसंद नहीं करेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने मानहानि के मुकदमे की संवैधानिकता के साथ-साथ महाराष्ट्र उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी जिसमें तलब करने के आदेश को चुनौती दी गई थी।

उन्होंने कहा कि मानहानि के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया गया है। महाराष्ट्र उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाला आदेश विशेष अनुमति याचिका के जरिए उच्चतम न्यायालय के फैसले के लिए लंबित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत