1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी की तारीफ करने के लिए कांग्रेस ने शशि थरूर को भेजा नोटिस

पीएम मोदी की तारीफ करने के लिए कांग्रेस ने शशि थरूर को भेजा नोटिस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2019 01:25 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 01:25 pm IST

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष ने शशि थरूर से प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करने पर सफाई मांगी है और उस सफाई के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करने का बयान दिया है।

Congress send notice to Shashi Tharoor for praising Prime Minister Narendra Modi- India TV Hindi
Congress send notice to Shashi Tharoor for praising Prime Minister Narendra Modi

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने के लिए कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई ने अपने वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर को नोटिस भेजा है। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष ने शशि थरूर से प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करने पर सफाई मांगी है और उस सफाई के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करने का बयान दिया है। 

हाल के दिनों में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते नजर आए हैं, जबकि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हर मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को घेर रहा है। शशि थरूर से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश और अभिषेक मनु सिंघवी ने भी कहा था कि पार्टी को हर मौके पर प्रधानमंत्री मोदी की बुराई करने से परहेज करना चाहिए, और प्रधानमंत्री मोदी ने जो अच्छे काम किए हैं उन कामों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा भी कर देनी चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत