1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सांसदों के निलंबन के खिलाफ लोकसभा का बहिष्‍कार करेंगी 9 विपक्षी पार्टियां

सांसदों के निलंबन के खिलाफ लोकसभा का बहिष्‍कार करेंगी 9 विपक्षी पार्टियां

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 04, 2015 10:25 am IST,  Updated : Aug 04, 2015 11:17 am IST

नई दिल्ली: लोकसभा में जारी लगातार गतिरोध टूटने का नाम नहीं ले रहा है। मंत्रियों के इस्तीफे के बिना कांग्रेस लोकसभा की कार्यवाही आगे बढ़ने नहीं दे रही है। लगातार हंगामे के बाद सोमवार को

सांसदों के निलंबन के...- India TV Hindi
सांसदों के निलंबन के खिलाफ सोनिया-राहुल के साथ विपक्ष

नई दिल्ली: लोकसभा में जारी लगातार गतिरोध टूटने का नाम नहीं ले रहा है। मंत्रियों के इस्तीफे के बिना कांग्रेस लोकसभा की कार्यवाही आगे बढ़ने नहीं दे रही है। लगातार हंगामे के बाद सोमवार को सांसदों के सस्पेंड होने के बाद कांग्रेस अपना विरोध और तेज़ करने जा रही है। 25 सांसदों के सस्पेंड होने के खिलाफ आज कांग्रेस के आला नेता जैसा सोनिया और राहुल गांधी संसद की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे। अगले 5 दिनों तक NDA सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की तैयारी में है। साथ ही संसद परिसर में कांग्रेस के सस्पेंड सांसदों के साथ दोनों धरना-प्रदर्शन कर रही है।

वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी, जेडीयू, आरजेडी, मुस्लिम लीग, आम आदमी पार्टी और लेफ्ट पार्टियां लोकसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगी।

देखें कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन LIVE

इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के सांसद आज महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरना देंगे। इस धरने में दूसरी पार्टियों के सांसद भी शामिल हो सकते है।

अग्ली स्लाइड में पढ़ें कांग्रेस के 25 सांसद क्यों हुए सस्पेंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत