
कांग्रेस के 25 सांसद सस्पेंड
लोकसभा में विपक्ष के 25 सांसदों को सस्पेंड किया गया है। इन सांसदों को 5 दिन के लिए सस्पेंड किया गया है। लोकसभा में कांग्रेस के 44 सांसद हैं। इन सांसदों को लगातार जानबूझकर सदन को बाधित करने पर निलंबित किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन में इन सांसदों से प्लेकार्ड न लहराने की अपील भी की थी। दोपहर बाद इन सांसदों को सस्पेंड करने के साथ ही लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित हो गई। कांग्रेसी सांसद सदन में- 'दागियों से नाता तोड़ो, मौन मोदी चुप्पी तोड़ो' के प्लेकार्ड लेकर आए थे।