1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2019 06:40 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 06:40 pm IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने से संबंधित विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध करेगी।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

कोझिकोड (केरल): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने से संबंधित विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध करेगी। राहुल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब यह विधेयक संसद में पेश होने के लिए तैयार है।

इस विधेयक का पूर्वोत्तर राज्यों में भी पुरजोर विरोध हो रहा है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल बुधवार को विधेयक के मसौदे को मंजूरी भी दे चुका है। गांधी ने पत्रकारों से कहा, "कांग्रेस पार्टी इस देश में किसी के साथ किसी भी तरह के भेदभाव के खिलाफ है। लिहाजा, जो भी किसी भारतीय के साथ भेदभाव करता है, हम उसके खिलाफ हैं। यही हमारा मानना है। हमारा मानना है कि भारत सभी समुदायों, धर्मों और संस्कृतियों के लिए है।"

कई विपक्षी दल नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह विधेयक सांप्रदायिक और विभाजनकारी है। कांग्रेस ने प्रस्तावित विधेयक को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत